859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के चौखूंटी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका पीबीएम में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की माने तो उसकी हालत चिंताजनक है। जानकारी मिली है कि चौखूंटी स्थित पुराने रेलवे क्रासिंग के पास पटरियों के पास से गुजर रहे लूणकरणसर निवासी गोपी खिलेरी पुत्र केशवराम खिलेरी (37) साल ट्रेन की चपेट में आ गया। उसे वहां खड़े लोगों ने देख लिया और तुरंत लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचे। उसके सिर व अन्य हिस्सों में चोट आई है। रेल पटरियों के पास कैसे पहुंचा,इसका पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर खादिम खिदमतगार सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गोपी बीकानेर की प्रतिष्ठित मिठाई-नमकीन की दुकान पर काम करता है।