तहलका न्यूज,बीकानेर।गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है।घायल युवक को तत्काल पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां उसका इलाज चल रहा है।युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।जानकारी मिली है कि कुम्हारों के मोहल्ले में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक बबलू कुम्हार पर चाकू से हमला बोला गया। हमलावरों ने युवक की कमर में चाकू घोंप दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले बबलू कुम्हार और शिवलाल कुम्हार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।
घर के बाहर खड़े युवक पर हमला
बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात बबलू अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान शिवलाल अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा।आरोप है कि दोनों पक्षों में कहासुनी हुई,जिसके बाद आरोपियों ने बबलू के कमर में चाकू से वार किये। जिससे वह लहुलूहान हो गया।हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए,जबकि परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचे।अस्पताल सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों ने घायल की जांच और सोनोग्राफी के बाद उसे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया।चाकू लगने से गंभीर अंदरूनी चोटें आने की आशंका जताई जा रही है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में सभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
