तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती को तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी राजकुमार मेघवाल ने रिपोर्ट दी है कि उसकी दोहिती सुजानेदसर भगवती पुत्री श्रवण कुमार ने अपने ननिहाल सर्वोदय बस्ती आई हुई थी।8 जून की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच उसने कथित रूप से कोई अज्ञात पदार्थ खा लिया,जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती ने कौन सा पदार्थ खाया था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। मामले की जांच जारी है।
डिग्गी में डूबा युवक,हो गई मौत
जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र की रोही में खेत की डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार देराजसर निवासी रामनारायण जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया गया कि 9 जून को दोपहर करीब 2 बजे उसका भांजा मुकेश जाट (18) खेत में बनी डिग्गी के पास बूस्टर पर कार्य कर रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह अचानक पानी से भरी डिग्गी में गिर गया।हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया,लेकिन तब तक वह डूब चुका था।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
