तहलका न्यूज,बीकानेर।आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीकानेर में चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए बड़ा ऐलान किया है।पार्टी ने निर्णय लिया है कि नगर निकाय क्षेत्र के सभी 80 वार्डों में मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारकर चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा। इसको लेकर जिला चुनाव समिति का गठन भी किया जा चुका है।जो स्थानीय चेहरों को चुनावी समर में मौका देगी।पत्रकारों से बातचीत में राजस्थान के सह प्रभारी त्रिलोक दीप ने कहा कि पार्टी को प्रत्येक वार्ड से मजबूत स्थानीय चेहरों की तलाश है।उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव किसी एक व्यक्ति का चुनाव नहीं,बल्कि पूरे वार्ड और वार्डवासियों के भविष्य का चुनाव है।उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता को अपने बीच से ऐसे व्यक्ति को आगे लाना चाहिए जो ईमानदार,कर्मठ,शिक्षित,जनसेवा के प्रति समर्पित और अपने वार्ड की समस्याओं से परिचित हो। ऐसा प्रतिनिधि ही जनता की आवाज को नगर निकाय तक मजबूती से पहुंचाकर वार्ड और शहर के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।प्रदेश सह-प्रभारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि बाहर से किसी चेहरे को थोपने के बजाय वार्ड के बीच से ही नेतृत्व तैयार किया जाए।जो व्यक्ति वर्षों से अपने वार्ड के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है और स्थानीय समस्याओं के लिए आवाज उठाता रहा है,उसे राजनीति में आगे आने का अवसर मिलना चाहिए।उन्होंने कहा,यह केवल पार्षद चुनने का चुनाव नहीं है,यह तय करने का चुनाव है कि अगले पांच साल आपके वार्ड की आवाज कौन बनेगा।

वार्ड को चाहिए अपना मजबूत प्रतिनिधि
जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रयास है कि 80 वार्डों में ऐसे प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएं जो जनता के बीच से आए हों और अपने क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को जानते हों।उन्होंने कहा कि”हम चाहते हैं कि प्रत्येक वार्ड को ऐसा प्रतिनिधि मिले जो चुनाव के समय ही नहीं,बल्कि पूरे पांच साल जनता के बीच खड़ा रहे।ईमानदार और कर्मठ स्थानीय चेहरों को पार्टी पूरी प्राथमिकता के साथ अवसर देगी।”

जनता के बीच काम करने वालों के लिए खुला अवसर
जिला महासचिव प्रोफेसर सलवीर समेजा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सिर्फ चुनाव लडऩा नहीं,बल्कि प्रत्येक वार्ड में मजबूत जनसंपर्क और मजबूत संगठन खड़ा करना है।उन्होंने कहा,जो भी युवा,सामाजिक कार्यकर्ता या आम नागरिक अपने वार्ड की जनता के लिए काम करने का सकल्प रखता है,वह आगे आए। राजनीति में बदलाव तभी आएगा जब आम परिवारों और जनता के बीच से ईमानदार लोग आगे आकर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे।उन्होंने कहा है कि आने वाला नगर निकाय चुनाव हर वार्ड के लिए एक अवसर है। ऐसे में जो व्यक्ति अपने वार्ड की सड़क,सफाई, पानी,स्ट्रीट लाइट,नाली,पार्क,यातायात और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करना चाहता है, वह पार्टी की टिकट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकता है।

आम आदमी पार्टी का संदेश
सह प्रभारी ने कहा कि इस बार केवल वोट देने वाला मत बनिए अपने वार्ड की आवाज बनने के लिए आगे आइए।ईमानदार और कर्मठ नेतृत्व के साथ अपने वार्ड और अपने शहर के विकास की जिम्मेदारी उठाइए।पत्रकार वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष हनुमान चौधरी,पवन ठाकुर,दिनेश लखोटिया आदि उपस्थित रहे।