manoj

तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा गुरूवार को रानीबाजार स्थित होटल शौर्य 3 को बायलॉज के विरूद्व निर्माण कार्य करवाने का लीगल नोटिस दिया गया है और संबंधित होटल के दस्तावेज दो दिनों मेें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये है।ऐसा न करने की स्थिति में होटल पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।गुरूवार को अचानक उपायुक्त के हस्ताक्षयुक्त जारी इस आदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में इस नोटिस को महापौर चुनाव से लेकर जोड़ा जाने लगा है। बताया जा रहा है कि इस प्रकार की जिले में गुरूवार को यह दूसरी घटना है। इससे पहले सुबह श्रीडूंगरगढ़ में भी दुकानों पर कार्रवाई करने एक पालिका का एक दस्ता पहुंच गया था।जिसका विरोध स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। जिसके विरोध में पालिका प्रत्याशी और कांग्रेस जनों ने एसडीएम को 15 नोटिस दिए है। पता चला है कि श्रीडूंगरगढ़ में भी जिन दुकानों को संबंधित क्षेत्र से हटाने की बात सामने आ रही है।वहां एक कांग्रेस पार्षद की दुकान भी शामिल है।इसको लेकर जब पार्षद मनोज विश्नोई से बात की गई तो उनका कहना था कि निकायों में अपने अध्यक्ष व महापौर बनाने को लेकर सताधारी पार्टियां किस तरह सता का दुरूपयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सता के नशे में चूर होकर निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। बहुमत नहीं होने के बाद भी निकायों पर कब्जा करने के उद्देश्य से पार्षदों को डराया धमकाया जा रहा है। जो जनता के जनादेश का अपमान है।इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा संविधान को नहीं मानकर केवल ओछी राजनीति पर उतारू हो गई है।विश्नोई ने कहा कि निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के लिये भाजपा प्रशासनिक अधिकारियों का इस्तेमाल कर ओछे हथकंडे अपना रही है। जिसके परिणाम स्वरूप उनकी होटल शौर्य 3 को बीडीए की ओर से नोटिस भिजवाया गया है और होटल सीज की कार्यवाही की बात कही है। निगम उपायुक्त गुरूवार को जारी नोटिस में हवाला दिया गया है कि उनकी रानीबाजार स्थित होटल शौर्य 3 भवन उप नियमों के विपरित बनाई गई है।जबकि विश्नोई का कहना है कि उन्होंने भवन निर्माण स्वीकृति,मानचित्र की छायाप्रति,भू उपयोग परिवर्तन संबंधित सभी प्रकार के दस्तावेज कानूनन बीडीए में पूर्व में ही जमा करवा रखे है। इस नोटिस के द्वारा उन्हें दो दिनों में वांछित दस्तावेज बीडीए में जमा करवाने के निर्देश दिए गये है। ऐसा नहीं करने पर होटल सीज की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पूर्व में दिया गया था नोटिस
बता दें कि होटल शौर्य 3 को बीडीए उपायुक्त की ओर से 9 फरवरी 2026 को भी नोटिस दिया गया था। जिसके बाद भी विश्नोई की ओर से एक बार फिर दस्तावेज जमा करवाएं गये थे। उसके बाद दुबारा इस प्रकार का नोटिस जारी होना इस बात का संकेत है कि कही न कही राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चा सही प्रतीत हो रही है।