तहलका न्यूज,बीकानेर।भर्ती परीक्षाओं में सरकार के रोक के भरसक प्रयास के बाद भी फर्जीवाड़ा रूकने का नाम नहीं ले रहा है।ताजा मामला पुलिस उप निरीक्षक-प्लाटून कमाण्डर भर्ती परीक्षा 2025 में देखने को मिला।जब जेल में बंद एक आरोपी ने फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर परीक्षा में शामिल होने का प्रयास किया।जानकारी मिली है कि गुरूवार को शारीरिक दक्षता के पात्र अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र व दस्तावेजों की जांच की गई।इस दौरान जामसर थाने के मालासर निवासी 25 वर्षीय संदेश सिद्ध के प्रवेश पत्र पर संदेह होने पर उसकी पड़ताल की गई। जिसके बाद इस बात का पता चला कि ये प्रवेश पत्र फर्जी तरीके से बनाया गया है।

न्यायिक अभिरक्षा में है संदेश
संदेश सिद्ध एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है। उसके खिलाफ इसी वर्ष जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज है।जमानत नहीं मिलने के कारण जेल से बाहर आने एवं परीक्षा में शामिल होने के उद्देश्य से फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करवाने की योजना बनाई।आरोपी पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हुआ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस साजिश में सहयोग करने वालों से पूछताछ की जा रही है।

14 अगस्त तक चलेगी यह परीक्षा
पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल,बीकानेर 3 से 14 अगस्त तक में पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है।इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के 360 अभ्यार्थियों में से 297 अभ्यार्थियों ने भाग लिया।