तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की आमसभा आज स्थानीय मूमल गार्डन में रखी गई।जिसमें चुनाव अधिकारी सुशील कुमार,जिला ओलम्पिक संघ के प्रतिनिधि विजेंद्र रंगा तथा जिला क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक देवेंद्र गहलोत की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुए।चार वर्ष के लिये नवगठित कार्यकारिणी में मोहन सुराणा अध्यक्ष,अरुण व्यास सचिव और गुलशन शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।सचिव अरुण व्यास ने बताया कि विभिन्न पदों पर नर नारायण स्वामी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मुरली मनोहर किराडू,गिरिराज चौधरी,नीरज रहेजा,चंचल खत्री,इब्राहिम अली उपाध्यक्ष,दुर्गाशंकर आचार्य,आदेश पुरोहित,सुनील कुमार भादनी,रविकांत वाल्मीकि,मुकेश भद्रवाल संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए।वहीं वीरेंद्र सारस्वत,आशुतोष स्वामी,शशि प्रकाश पुरोहित,राकेश जूंझ,शिव कुमार ओझा,मदनगोपाल जोशी,रवि जोशी को सदस्य बनाया गया है।इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला संगम के अध्यक्ष मोहन सुराणा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को एकजुटता से बॉडी बिल्डिंग खेल व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करने है तथा आगामी समय में सिर्फ जिला स्तर ही नहीं राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के बीकानेर में आयोजन करवाने का प्रयास करूंगा तथा पूर्व के पदाधिकारियों के शानदार कार्यकल पर उन्हें साधुवाद देता हूँ।इस अवसर पर महेश हटिला,प्रेम वधवा,आसिफ़ पठान,शरद पारीक,विवेक पुरोहित, राजकुमार जोशी,नवल तिवारी,अशोक प्रजापत,विजय राठी,यासिर मिर्जा,समीर चोहान,आनंद प्रजापत गणेश किराडू, नीरज स्वामी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।आम सभा के अंत जिला संगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरनारायण स्वामी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।