तहलका न्यूज,बीकानेर।डब्ल्यूएकेओ इंडिया नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन खुर्दा (ओडिशा) में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले बीकानेर के खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान सब-इंस्पेक्टर मैना चौधरी द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर मैना चौधरी ने खिलाड़ियों को आगामी यूथ वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो 18 से 27 सितंबर तक वेनिस (इटली) में आयोजित होगी,के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया।शगुन बुरानियां और वंशिका चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किए,जबकि कल्पना चौधरी ने रजत पदक जीतकर बीकानेर एवं राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।खिलाड़ियों की इस सफलता में कोच अनिल बिशु एवं जितेंद्र सिंह के उत्कृष्ट प्रशिक्षण,मार्गदर्शन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर राजस्थान को गौरवान्वित किया।
