तहलका न्यूज,बीकानेर। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले समय में बीकानेर से भी वंदे भारत ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। ये घोषणा केन्द्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बीकानेर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अब तक हम रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी सुधार पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। अब वर्ष 2025 में रेलवे में कर्मचारी भर्ती पर फोकस रहेगा,करीब 1 लाख वैकेंसी पर कर्मचारियों की भर्ती की जा एगी। रेलवे स्टेशनों पर एयऱपोर्ट से ज्यादा सुविधा मिलेगी। दो-तीन साल बाद हर देशवासी रेलवे में हुए बदलाव की बात करता नजर आएगा।बिट्टू शनिवार को भारतीय रेलवे मजदूर संघ की ओर से आयोजित 21 वे त्रैवार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। गंगाशहर में नोखा रोड़ स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित इस दो दिवसीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए बिट्टू ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर उसके आधुनिकीकरण तक आमूलचूल परिवर्तन किया है। प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। एक-एक रेलवे स्टेशन पर 5-6 क रोड़ लेकर 21-21 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ताकि हमारे देश में भी वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बने।

बीकानेर से जल्द चलेगी वंदे भारत ट्रेन
मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि बीकानेर से जल्द वंदे भारत ट्रेन चलेगी। साथ ही कोटगेट और सांखला फाटक समस्या के जल्द निस्तारण की बात कही। साथ ही कहा कि इससे किसी का नुकसान भी ना हो। इसका भी ध्यान रखा जाएगा।रेलवे सुविधाओं में लगातार विस्तार करने की कोशिश में है। जल्द ही एआई का उपयोग भी बढ़ेगा। जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग सहित कोच में सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से रेगिस्तान के धोरों तक रेलवे अपनी सुविधाओं में विस्तार करने की कोशिश में जुटा है। आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस में मजदूरों का बड़ा रोल रहेगा, इसी मुद्दे पर हम मजदूरों से बात कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमारा मजदूर दिन रात काम करके आम आदमी को सुविधा दे रहा है। कुंभ में रेलवे ने पंद्रह से सोलह हजार ट्रेन चलाई और यात्रियों को कुंभ में स्नान करवाया।केंद्रीय रेल राज्य मंत्री यहां आयोजित कांफ्रेंस ‘इफेक्टिव इंप्लीमेंटेशन ऑफ एआई एंड मॉडर्न टेक्नोलॉजी इन इंडियन रेलवेः इट्स इंपैक्ट इन डिफरेंट स्पीयर्स एंड चेंजिंग रोल्स ऑफ़ ट्रेड यूनियंस’ में शामिल हुए हैं।

बीकानेर डीआरएम के कार्यों की प्रशंसा
रेल राज्य मंत्री ने बीकानेर डीआरएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अच्छा कार्य कर रहे हैं। एनडब्ल्यूआर में बीकानेर डिवीजन सबसे बड़ा है। लिहाजा उनकी काबिलियत को देखते हुए ही इन्हें यहां लगाया गया है। रेल राज्य मंत्री बिट्टू ने कहा कि भारतीय रेलवे मजदूर संघ देशभक्तों का टोला है। दो दिवसीय सम्मेलन के बाद जो भी डॉक्यूमेंट यूनियन की तरफ से भेजा जा एगा। उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कर्मचारियों की पदोन्नति से लेकर अन्य सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।इससे पूर्व भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.सुंदरम ने कहा कि यह अधिवेशन भारतीय रेलवे मजदूर संघ के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। भारतीय रेेेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में जो भी निष्कर्ष निकलेगा। उसे रेल मत्रालय भिजवा दिया जाएगा। कार्यक्रम को महामंत्री मंगेश एम.देशपांडे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन संतोष पटेल ने किया।कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास,पूर्व मेयर नारायण चौपड़ा,यूआईटी के पूर्व सभापति महावीर रांका,टेक चंद बरडिय़ा,विनायक शर्मा,उद्यमी जुगल राठी,रेलवेे यूनियन बीकानेर के अध्यक्ष ए.के.त्रिपाठी, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के देशभर से आए 570 सदस्यों समेत जिले के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आचार्य तुलसी के समाधि स्थल पर पहुंच कर मत्था टेका
इससे पूर्व रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू ने आचार्य तुलसी के समाधि स्थल पर पहुंच कर मत्था टेका। इस अवसर पर आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश बोथरा,मुख्य न्यासी और यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका,प्रतिष्ठान के पूर्व अध्यक्ष हंसराज डागा,महामंत्री दीपक आंचोलिया,हनुमान रांका समेत जैन समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने रेल राज्यमंत्री का स्वागत किया और तेरापंथ के अन्य आचार्यों की विस्तृत जानकारी दी।