तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नापासर थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भारतमाला रोड पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध एमडी के साथ दो युवकों को डिटेन किया है,जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।पकड़े गये आरोपियों में नौरंगदेसर निवासी 22 वर्षीय कालूराम जाट,व गुंसाईसर निवासी 15 वर्षीय नाबालिग शामिल है। ​पुलिस दोनों आरोपियों उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

ग्राहक का कर रहे थे इंतजार
थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि भारतमाला रोड पर नौरंगदेसर गांव के पास एक निर्माणाधीन पुलिया के नीचे दो युवक राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर एमडी बेचने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।पुलिस की गाडिय़ों को अपनी तरफ आता देख दोनों युवकों ने मौके से भागने की कोशिश की,लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।​पुलिस टीम द्वारा जब पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी ली गई,तो उनके क ब्जे से कुल 6.69 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई।

​नशे के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
​प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी इलाके के युवाओं को यह नशा ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे।थानाधिकारी शेखावत ने बताया कि इस मामले में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस मादक पदार्थ बीकानेर में कहां से और किस बड़ी गैंग के जरिए लाया गया था और इसे स्थानीय स्तर पर किन-किन युवाओं या एजेंटों को सप्लाई किया जाना था। इसके पड़ताल में लगी है।थानाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस टीम को मिली सफलता
​आरोपियों को पकडऩे वाली टीम में थानाधिकारी सुषमा शेखावत,सहायक उपनिरीक्षक ​मूलाराम,हेड कान्सटेबल विक्रांत,कॉन्स्टेबल ​गोगराज, ​विनोद और ​प्रदीप शामिल रहे।