938299-reward-for-accident-helper

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के देशनोक थाना इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए है।बताया जा रहा है कि देशनोक में केमिकल फैक्ट्री के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार बाबू (25),निवासी शीतला गेट,की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं यासीन (42) और सुल्तान (33)गंभीर घायल हुए है।जानकारी के अनुसार,हादसा रविवार शाम का है।जब बाइक पर तीन युवक बीकानेर की तरफ आ रहे थे,वहीं सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बाबू के सिर पर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची।मृतक का शव तुरंत सरकारी अस्पताल के लिए भेजा गया।वहीं दोनों घायलों को उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। देशनोक नगरपालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा भी घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।देशनोक से करीब एक किलोमीटर दूर जिस जगह ये हादसा हुआ है। वहां पहले भी कई वाहन आपस में भिड़ चुके हैं।कई बार सड़क हादसा इसी क्षेत्र में होता है। केमिकल फैक्ट्री के आसपास ही ओवर स्पीड के कारण ये हादसे होते हैं।