859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। मानसिक तनाव का दंस आम आदमी के साथ अब कामकाजी भी झेल रहे है। जिसके चलते अभी एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जानकारी मिली है कि नोखा थाने में कार्यरत कांस्टेबल विकास मीणा ने ड्यूटी से लौटकर घर आया और अचानक कमरे में घुसकर फांसी लगाने प्रयास किया। इस घटनाक्रम को उसकी पत्नी ने देख लिया। जो जोर से चिल्लाई तो आसपास से लोग दौड़कर आएं और दरवाजा तोड़कर विकास को इस अनहोनी से बचाया। फिलहाल उसे पीबीएम रैफर किया गया है। सूचना के बाद सीओ हिमांशु मौके पर पहुंचे। हालांकि आत्महत्या के प्रयास के कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाया है।