तहलका न्यूज,बीकानेर। लगातार अनेक विषयों को लेकर विवादों मेें रहने वाले संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में जहां साफ सफाई की अव्यवस्था,दवाईयों की कमी,संविदाकर्मियों की दादागिरी से बिन्दुओं के कई मामले सामने आएं है। तो वहीं अब अन्नपूर्णा रसोई में भी खाने में गड़बड़ी के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। जिसमेें मरीजों और उनके परिजनों या आमजन के लिये पीबीएम स्थित अन्नपूर्णा रसोई की सब्जी में गिलहरी होने की शिकायत सामने आई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में चल रही अन्नपूर्णा रसोई में दाल में मरी हुई छिपकली थी। जिसकी फोटोज एक समाजसेवी ने फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा कि वो अपने दोस्त के साथ सोमवार को खाना खाने अन्नपूर्णा रसोई गया। वहां देखा कि दाल के टोप में मरी हुई छिपकली तैर रही है। जब इसकी शिकायत संचालक से की तो उसने मामले को दबाने के लिये कहा। इस पर उस समाजसेवी ने इसे गलत बताते हुए पीबीएम अधिकारियों तक बात पहुंचाने को कहा।
दो रूपये ज्यादा वसूली का भी आरोप
अन्नपूर्णा रसोई संचालक द्वारा राज्य सरकार द्वारा तय दरों से दो रूपये अधिक वसूली की बात भी सामने आई है। उस समाजसेवी ने बताया कि सरकार की ओर से आठ रूपये तय किये गये है। किन्तु पीबीएम में अन्नपूर्णा रसोई का संचालन करने वाले संचालक दस रूपये वसूल रहे है। दो रूपये अधिक वसूलने के बाद भी खाने की गुणवता के नाम पर सब्जी में मरी छिपकली दी जा रही है। जो आमजन व रोगियों के सेहत से खिलवाड़ है।
प्रशासन के संज्ञान में नहीं है मामला
जब इस मामले को लेकर हमारे संवाददाता ने पीबीएम के उच्चाधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने पूरे प्रकरण से ही अनभिज्ञता जता दी। उन्होंने बताया कि आपने इसका जिक्र किया है तो पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। अब सवाल उठता है कि क्या पीबीएम प्रशासन अन्नपूर्णा रसोई संचालक के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई अमल में लाएगा या फिर हमेशा की भांति कमेटी का गठन कर मामले की लीपापोती की जाएगी।
