777237758_1071830385370740_245586061708206296_n

तहलका न्यूज,बीकानेर।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी विजेन्द्र पुनिया ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ में बीकानेर की सुमन कंवर को सह संयोजक,व्यवसायिक प्रकोष्ठ में सुनील झंवर को संयोजक,चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ सिद्धार्थ असवाल को सह संयोजक,खेल प्रकोष्ठ में मन्नत अरोड़ा को सह संयोजक,प्रवासी प्रकोष्ठ में अनिल जोशी को संयोजक बनाया गया है।