तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के कालू थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई।जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर से पनपालिया जा रही बोलेरो गाड़ी सहजरासर के पास भारतमाला सड़क पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।इस हादसे में बोलेरो सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।कालू पुलिस ने बताया कि बोलेरो बीकानेर से पनपालिया की ओर जा रही थी।तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए,जिससे पीछे से आ रही बोलेरो तेज रफ्तार से ट्रक से जा टकराई।बोलेरो में पनपालिया निवासी 65 साल के मनोहर दास और उनके 19 साल का पोता पवन दास सवार था।टक्कर इतनी तेज थी कि मनोहर दास की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं,पवन दास गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल पवन दास को 108 एंबुलेंस की मदद से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है।मृतक मनोहर दास के शव को कालू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।मृतक मनोहर दास के बेटे महावीर दास ने कालू थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रक चालक की लापरवाही से अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
