तहलका न्यूज,बीकानेर।विद्युत तंत्र में पेड़ों की छंटाई, विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मर के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार को शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।विद्युत विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक गढ़ कॉलोनी,महिला थाना और मरुधर कॉलोनी शामिल हैं।वहीं दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक मुरलीधर व्यास सेक्टर-बी, सेक्टर-डी,मौसम विभाग के पास,मेघवालों की श्मशान तथा साहित्य अकादमी के पास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।इसके अलावा फड़ बाजार क्षेत्र में सुबह 7 से 8:30 बजे तक,जबकि मेहरों का बास और हनुमान हत्था क्षेत्र में सुबह 9 से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।सैटेलाइट हॉस्पिटल के पास तथा हनुमान घोड़ा पटिया ट्रांसफार्मर के आसपास सुबह 7 से 11 बजे तक और सोमानी मिल ट्रांसफार्मर के आसपास दोपहर 3:30 से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित कटौती समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।
