images

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल व देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित 50 नंबर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी पर पार्टी का टिकट चोरी करने का मामला सदर थाने में दर्ज हुआ है।संभवत ऐसा राजस्थान का पहला मामला है।कांग्रेस से निष्कासित पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि पार्टी ने उनके बेटे मोहित अरोड़ा को टिकट दिया था।उसके नाम से सिंबल भी जारी हुआ था,लेकिन बाद में टिकट बदलकर नवरतन डागा को दे दिया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए फर्जी टिकट तैयार कर रिटर्निंग ऑफिसर के पास पेश किया गया।इस मामले में दीपक अरोड़ा की रिपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर सदर थाने में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और पार्टी प्रत्याशी नवरतन डागा स्नढ्ढक्र दर्ज हुई।वहीं,शहर अध्यक्ष से मारपीट मामले में पुलिस दीपक अरोड़ा के बेटे मोहित समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कांग्रेस के कहने पर मोहित ने भरा था नामांकन फॉर्म
दीपक अरोड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस ने उनके बेटे मोहित अरोड़ा को टिकट दिया था।कांग्रेस के कहने पर मोहित ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन फॉर्म भरा और इसके बाद प्रचार भी शुरू कर दिया था। 30 अगस्त को प्रदेश कार्यालय ने नगर निगम के सभी प्रत्याशियों के नाम और वार्ड के हिसाब से सिंबल अंकित कर सूची तैयार की थी। प्रभारी बलकरण सिंह ने यह सूची शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को सौंप दी थी। प्रत्याशियों की सूची में मोहित अरोड़ा का नाम भी शामिल था।

सूची देखकर सिंबल बदलने का आरोप लगा
अरोड़ा ने कहा कि 31 अगस्त को सूची देखने के बाद मुझे पता चला कि मेरे बेटे मोहित के नाम से जारी टिकट को बदल दिया गया है।फर्जी तरीके से टिकट तैयार कर नवरतन डागा को दे दिया गया,जिसे बाद में रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कराया गया।शहर अध्यक्ष मदनगोपाल से मारपीट के मामले में जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने मोहित अरोड़ा समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

बेटे के नाम सिंबल जारी होने का भी किया जिक्र
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोहित अरोड़ा के नाम का सिंबल जारी हो चुका था।फर्जीवाड़े से सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।धोखाधड़ी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।अरोड़ा ने इस संबंध में सदर पुलिस को 2 सितंबर को रिपोर्ट दी थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर एफआईआर दर्ज की गई। इसमें धोखाधड़ी करने,जाली दस्तावेज तैयार करने और जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करने के आरोप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल,देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और पार्टी प्रत्याशी नवरतन डागा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मोहित सहित चार युवक गिरफ्तार
जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने के थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट के मामले में मोहित अरोड़ा,रविंद्र अरोड़ा,अनुज शर्मा,दिलेर अहमद को गिरफ्तार किया है।