IMG-20220107-WA0031

 

जयपुर। बागीदौरा से बाप टिकट पर उपचुनाव जीत विधानसभा पहुंचे जयकृष्ण पटेल को एसीबी ने रिश्वत के मामले में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) से विधायक जयकृष्ण के जयपुर में ज्योति नगर स्थित सरकारी क्वार्टर पर ढाई करोड़ की डील हुई थी। विधायक का गनमैन रिश्वत के 20 लाख रुपए ले रहा था।टीम के आते ही वह भाग गया। गनमैन की तलाश में ACB की टीमें दबिश दे रही हैं।जयपुर में ज्योति नगर स्थित वह बिल्डिंग,जिसमें विधायकों के सरकारी क्वार्टर हैं। इसी बिल्डिंग में जयकृष्ण पटेल का भी क्वार्टर है।

कंपनी से ढाई करोड़ रुपए मांगे थे

विधायक पटेल पर आरोप है कि वे पिछले कुछ समय से एक कंपनी को परेशान कर रहे थे। वे कंपनी को काम नहीं करने दे रहे थे। इसके एवज में उन्होंने कंपनी से ढाई करोड़ रुपए मांगे थे। कंपनी ने ACB को इसकी सूचना दी।ACB ने विधायक के कुछ मोबाइल नंबर, गनमैन के नंबर सहित कंपनी के कुछ कर्मचारियों को सर्विलांस पर लिया।शिकायत की पुष्टि होने पर रविवार दोपहर ACB ने विधायक को ट्रैप कर लिया। जयकृष्ण को पूछताछ के बाद ACB मुख्यालय लेकर गए हैं।ACB के डीजी डॉ. रवि प्रकाश शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केस की डिटेल देंगे।