chhater

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में बल्लर निवासी संदीप बावरी,रावला निवासी पवन बावरी,सीताराम बावरी और खाजूवाला निवासी कालूराम बावरी को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है और संभावना जताई जा रही है कि मोटरसाइकिल चोरी की और भी वारदातें खुल सकती है। इनको पकडऩे वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल रामस्वरूप कांस्टेबल रविंद्र कुमार और सुनील कुमार शामिल रहे। जिसमें हेड कांस्टेबल रामस्वरूप की विशेष भूमिका रही।