तहलका न्यूज,बीकानेर।अग्रवाल समाज चेतना समिति एवं मारवाड़ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 9 अगस्त को अग्रवाल भवन,व्यास कॉलोनी में सर्व समाज के लिए विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रात: 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा,जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक आमजन को नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष प्रमोद देवड़ा ने कहा कि समाज सेवा ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है।इसी उद्देश्य से समिति द्वारा मारवाड़ हॉस्पिटल के सहयोग से यह चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है,ताकि आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और आवश्यक स्वास्थ्य जांचें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा सकें।उन्होंने सर्व समाज से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की।डॉ.वेद गोयल ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.नवनीत सुथार,डॉ.एम.जी.भट्टड़,डॉ.निशांत वर्मा,डॉ.तारिक मोहम्मद तस्लीम एवं डॉ.इमरान खान अपनी सेवाएं देंगे।मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी नि:शुल्क उपलब्ध क राया जाएगा।मारवाड़ हॉस्पिटल के संपर्क अधिकारी सुनील शर्मा एवं डॉ.एम.जी.भट्टड़ ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर,लिवर एवं हृदय संबंधी जांचों सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण नि:शुल्क किए जाएंगे।उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा शिविर का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।अंत में प्रदीप कुमार लाट एवं समिति के मंत्री मनीष चौधरी ने मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।