तहलका न्यूज,बीकानेर।अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग निषेध दिवस के अवसर पर आरएलजी संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पवनपूरी साउथ,सुदर्शना नगर,घड़सीसर के आमजन को प्लास्टिक बैग और एकल-उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान संस्थान अध्यक्ष डॉ.अर्पिता गुप्ता ने बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण,वन्यजीवों,जल स्रोतों तथा मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।प्लास्टिक एक नॉन- बायोड्रिग्रेडेबल प्रोडक्ट है,जो सैकड़ों सालों तक नष्ट नहीं होता और हमारी सेहत के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है|अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जब हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए एक सकारात्मक कदम उठा सकते हैं|सह सचिव स्नेहा शर्मा,ज्योति खत्री ने कपड़े,जूट एवं कागज के थैलों का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा दैनिक जीवन में प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग कम करने के लिए प्रेरित किया गया।नेहा कपूर,प्रवीण बानो द्वारा सभी से अपील की गई कि बाजार जाते समय अपना कपड़े का थैला साथ रखें,अनावश्यक प्लास्टिक पैकेजिंग से बचें,प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें तथा उसके उचित पृथक्करण और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा दें|कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने तथा स्वच्छ,हरित और प्रदूषण-मुक्त शहर के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।संस्थान द्वारा सभी व्यापारियों को कपड़े और कागज के थैले वितरित किए गए|कार्यक्रम में सोनू महाराज,कांता खत्री,मिनाक्षी,संतोष मोदी,डॉली,शगुन सोलंकी आदि का सहयोग रहा |
