
तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक युवक दो करोड़ की फिरौती की मांग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राणीसर बास निवासी मुकेश विश्नोई ने रिपोर्ट दी है कि सर्वोदय बस्ती में रहने वाले एक युवक ने गैंग चलाने का दावा करते हुए दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। विश्नोई की ओर से दिए गये परिवाद में बताया गया है कि सीताराम कस्वां निवासी सर्वोदय बस्ती ने उसे वॉट्सऐप कॉल क रके कहा कि मैं अपनी किंग ग्रुप नाम से गैंग चलाता हूं। पूर्व में कई अन्य गैंग के साथ मेरा संपर्क रहा है। सीताराम ने दो करोड़ रुपए की फि रोती मांगी है। ये भी धमकी दी है कि अगर रुपए नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा।
वाट्सएप पर आया कॉल
जानकारी मिली है कि 27 अप्रेल की शाम करीब पौने छह बजे मुकेश बिश्नोई को वाट्सएप पर कॉल आया था। जिसके बाद उन्होंने सदर थाने में सूचना दी। पुलिस ने दो दिन बाद रात आठ बजे ये एफआईआर दर्ज की है। मामले की छानबीन एएसआई तनेराव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस कॉल रिकार्ड के आधार पर पहले पुष्टि कर रही है कि सीताराम कस्वां ने ही कॉल किया था या नहीं? इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो करोड़ रु पए की फिरौती मांगने की रिकार्डिंग व कॉल के स्क्रीनशॉट की भी छानबीन की जा रही है।
कुछ दिन पहले ही तोड़ा था मकान
बताया जा रहा है कि इस हिस्ट्रीशीटर सीताराम कस्वां के सर्वोदय बस्ती स्थित मकान पर पुलिस दल ने पीला पंजा चलाया था। इसके खिलाफ कई थानों में अनेक मामले दर्ज है।
