तहलका न्यूज,बीकानेर।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत pm e- vidyaa DTH चैनल के आमुखीकरण कार्यशाला में जिले के 40 प्राचार्यो ने भाग लिया।डाइट प्राचार्य प्रवीण खत्री ने नवीन सन्दर्भो में AI आधारित शिक्षा से विद्यर्थियो को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।दक्षप्रशिक्षक राजीव गौतम ने छात्र शिक्षक अनुपात में कमी की स्थिति में डिजिटल लर्निंग व संसाधनों के बेहतर उपयोग द्वारा शिक्षण को सहज,सुचारू एवं सुलभ उपलब्ध बनाए रखने में तकनीकी का प्रयोग,राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन,PM e-vidyaa DTH चैनल,E जादुई पिटारा के उपयोग,लाभ व विशेषताओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।प्रभारी Ms निगार अफशां ने वर्चुअल लैब,दीक्षा पोर्टल पर प्रभावी वार्ता दी।साइबर सिक्योरिटी के अनेक पहलुओं को बिंदुवार समझाते हुए गेस्ट फैकल्टी (साइबर अम्बेसेडर) पल्लव मुखर्जी ने साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दी।
