तहलका न्यूज,बीकानेर।पीबीएम अस्पताल के मर्दाना विभाग के सामने स्थित गंगा द्वार शीतल जल सेवा स्थल पर श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से शीतल जल सेवा का क्रम निरंतर जारी है।सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर नगर निगम के निदेशक (वित्त) धीरज जोशी एवं साइबर क्राइम पुलिस उपअधीक्षक शालिनी बजाज ने सेवा स्थल पहुंचकर श्रद्धाभाव से जलसेवा की तथा आमजन को शीतल जल वितरित किया।श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस के बीच यह सेवा प्रतिदिन मरीजों के परिजनों,अस्पताल आने-जाने वाले लोगों तथा राहगीरों के लिए राहत का माध्यम बन रही है।साइबर क्राइम पुलिस उपअधीक्षक शालिनी बजाज ने कहा कि आस्था और निस्वार्थ भाव से किया गया सेवा कार्य केवल पुण्य ही नहीं देता,बल्कि लोगों की सच्ची दुआएं भी दिलाता है।समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। नगर निगम के निदेशक (वित्त) धीरज जोशी ने कहा कि पीबीएम अस्पताल जैसे स्थान पर प्रतिदिन हजारों मरीज,उनके परिजन और राहगीर पहुंचते हैं।ऐसे में शीतल जल सेवा जैसी पहल मानवता की सच्ची मिसाल है।इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा सभी को ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।संस्थान के संजय लावट ने बताया कि सेवा कार्य में सहभागिता के लिए धीरज जोशी एवं शालिनी बजाज दम्पती का आदियोगी स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।इस दौरान जानकीरमण मिश्रा,भैरुलाल मौसूण,मघाराम कुमावत, नारायण मांडण उपस्थित रहे।
