तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के दो अलग अलग थाना इलाकों में कुंड मेंं डूबने से एक विवाहिता व एक मजदूर की मौत हो गई है।जानकारी मिली है कि जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के झझू गांव में गाय को पानी पिलाते समय पैर फिसलने से एक महिला कुंड में गिर गई,जिससे उसकी मौत हो गई।मृतका की पहचान चोपड़ा बाड़ी गंगाशहर हाल झझू निवासी संतोष देवी पत्नी शिवलाल जाट के रूप में हुई है।संतोष देवी गाय को पानी पिला रही थीं।इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रूम में रखवाया गया।परिजनों की उपस्थिति के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

कुंड में मिला 28 वर्षीय मजदूर का शव
जामसर थाना क्षेत्र के खारा स्थित जिप्सम उद्योग परिसर में पानी के कुंड में एक 28 वर्षीय मजदूर का शव मिला है।मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी धीरज राय के रूप में हुई है,जो दिलोईया जिप्सम उद्योग के पास रहकर मजदूरी करता था।जानकारी के अनुसार घटना 10 अगस्त की है।मृतक के जीजा जयदीप बर्मन ने पुलिस को बताया कि धीरज रात से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान विकासपुरा जिप्सम उद्योग परिसर स्थित पानी के कुंड में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंड से बाहर निकलवाया।आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई,यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।