तहलका न्यूज,बीकानेर।श्री जैन महात्मा सभा संस्थान द्वारा आयोजित गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मंदिर के विशाल परिसर में भगवान श्री महावीर कथा के दौरान डॉ.राष्ट्रसंत,जैन आचार्य दिव्यानंद महाराज( निराला बाबा ) में विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि’संगठन में ही शक्ति होती है’।जब लोग किसी साझा लक्ष्य के लिए एकजुट होकर काम करते हैं,तो असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।इस बात को सिर्फ कहावत तक सीमित नहीं रखना चाहिए,बल्कि इसे वास्तविक जीवन,परिवार और समाज में होते हुए देखना भी चाहिए।उन्होंने कहा कि संगठन की इस अमोघ शक्ति को आप अपने दैनिक जीवन में कई तरह से देख सकते हैं:जब कोई बड़ा पारिवारिक या सामाजिक कार्य होता है,तो अकेले के बजाय समूह में काम करने से तनाव कम होता है और उत्साह बढ़ता है।क्योंकि भगवान महावीर स्वामी जी ने पांचों इन्द्रियों को एक साथ संगठित करके अपने मन पर विजय प्राप्त कर लिया था तब वो प्रभु महावीर कहलाये।राष्ट्रसंत दिव्यानंद महाराज निराले बाबा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े आंदोलन या सामाजिक बदलाव हमेशा लोगों के संगठित होने से ही सफल हुए हैं।संगठित समाज का कोई भी नुकसान नहीं कर सकता।एक छोटी सी लकड़ी को कोई भी तोड़ सकता है,लेकिन जब कई लकड़ियों का गट्ठर बन जाता है,तो उसे तोड़ना नामुमकिन हो जाता है।इसी तरह एकजुटता में ताकत होती है।जिस समाज या संस्था में आपस में प्रेम और संगठन होता है,वहां हमेशा प्रगति और शांति बनी रहती है।जैन महात्मा सभा संस्थान बीकानेर के अध्यक्ष शिव महात्मा ने कथा श्रवण करने के लिए पधारने वाले भक्त जन का धन्यवाद प्रेषित किया।इस अवसर पर पुखराज महात्मा,धनशयाम,अविनाश,विनोद,महात्मा,दिनेश महात्मा,जितेन्द्र महात्मा,रोहित,राहुल,मधु,अनिता,अलका,धनलक्ष्मी,पदम श्री,संगीता,मुनि देवी,स्वाती महात्मा आदि अनेकानेक भक्त गण मौजूद थे।महात्मा महिला मंडल,बालिका मंडल, युवा मंडल की विशेष मीटिंग बुधवार कथा के पश्चात गुरूदेव निराले बाबा जी के सानिध्य में रखी गई है।