gochar

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्याओं की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। पिछले एक पखवाड़ें में करीब एक दर्जन ऐसे मामले अलग अलग थानों में दर्ज हो चुके है। आज फिर दो अलग अलग थानों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की मर्ग दर्ज हुई है। जिसमें एक ने गोचर भूमि में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली तो दूसरी ने अपने मकान में पंखे पर लटक कर आत्महत्या की है। जानकारी मिली है कि बीछवाल थाना इलाके में सुपर मार्केट में 50 वर्षीय साबरी बर्मन ने अपने घर में पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगा लिया। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं गंगाशहर थाना इलाके में गोचर में एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक की पहचान कुम्हारों के मोड निवासी दिनेश राणा के रूप में हुई है। दिनेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भाई कन्हैयालाल ने मंगलवार को ही दर्ज करवाई थी। पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली कि भीनासर गोचर भूमि पेट्रोल पंप के पूर्व दिशा में भैरूजी चौकी के पास खेजड़ी पर एक युवक लटका है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर बॉडी को नीचे उतारा और शव को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया।