तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने वारदात के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जांच में सामने आया है कि शादी की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया,जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच जारी है।पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया।आखिरकार शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली।छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिकन्दर और रहमत अली गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को थाने लाया गया,जहां पर दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।माना जा रहा है कि जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते है।

तीन लोगों की हुई थी हत्या
बता दें कि छतरगढ़ थाना क्षेत्र में लड़की के रिश्ते को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार को पिता-पुत्र सहित परिवार के तीन लोगों की चाकू-छुरे से हमला कर हत्या कर दी गई थी।वारदात सुरजनवाली गांव में उस समय हुई जब दोनों पक्ष मामले के निपटारे के लिए एकत्र हुए थे।एक पक्ष रिश्ते के लिए दबाव बनाने पहुंचा।तभी बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया था कि दूसरे पक्ष ने धारदार चाकुओं से हमला कर दिया।जिसमें जिंदू खां,उसके बेटे करीम खां,जिंदू खां के साले अलीशेर की मौत हो गई थी।

दो दिन बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गांव में तीन लोगों के हत्या के बाद माहौल गरमा गया था। माहौल को देखते हुए अस्पताल और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था।मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द ​गिफ्तारी की मांग की। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 विशेष टीमें गठित की गई।दो दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने शनिवार को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।मृतक के परिजनों ने गुलाब नबी,याकूब अली,बरकत अली,अकरम, रहमत अली,मशूक,अल्ताफ,सिकंदर समेत 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

लड़की की सगाई को लेकर हुई थी बहस
परिजनों का कहना है कि जिंदू खां अपने बेटे करीम खां के साथ चक चार एआरएम में रिश्तेदार मारम खां की तबीयत पूछने पहुंचे थे इसी दौरान परिवार में एक लड़की की सगाई कराने को लेकर बहस हो गई थी।कुछ ही देर में बहस खूनी संघर्ष में बदल गई और मौके पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिए।बीच-बचाव करने पहुंचे जिंदू खां के साले अलीशेर को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा।हमले में नब्बू खां घायल हो गया,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया था।

एफआइआर में चौंकाने वाला खुलासा
वारदात में मृतक अलीशेर के पुत्र रफीक ने थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि इस वारदात की साजिश अकरम ने रची थी,जो छत्तरगढ़ के एक मदरसा में मौलाना है।जिसने गैर कानूनी तरीके से करोड़ों की संपति बना रखी है।जिसके विदेशों में गहरे संबंध है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि अकरम को विदेशों से फडिंग भी मिलती है।यह बात भी सामने आई है कि अकरम अमूमन जम्मू-कश्मीर,हरियाणा और यूपी आता-जाता रहता है।पीडि़त पक्ष के मुताबिक मौलाना अकरम एक बार पाकिस्तान भी जाकर आ चुका है।जानकारी के अनुसार तिहरे हत्याकांड की साजिश में मौलाना का नाम सामने आने के बाद अब खुफिया ऐजेंसियों ने उस पर निगरानी बढ़ा दी है।वारदात को लेकर रफीक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे मारम खां के बीमार होने पर उनका हालचाल पूछने के लिये जिन्दुखां पुत्र यामुब खाँ बाइक लेकर गये थे,जिन्दु खां की बेटी का निकाह शेरूखां के घर पर हो रखा है।इस दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे गुलाबनबी,याकुब,बरकत अली उर्फ मिठठा मखना पुत्रगण आवाबक्स,नुर मोहम्मद पुत्र आल्याबक्स निवासी सतासर,अकरम,रहमत,मासुक,अल्ताफ,सिकन्दर पुत्रगण गुलाब नबी निवासी 1 एआरएम तहसील छतरगढ़ व 4-5 अन्य जने घातक हथियार लेकर आये और हमारे घर में घुसकर हमला कर दिया।आरोपियों ने धारदार हथियारों से अलीशेर पुत्र अब्देखां,जिन्दु खाँ पुत्र याकुब खा,करीम खाँ पुत्र जिन्दू खाँ की हत्या कर दी