IMG_4586

तहलका न्यूज,बीकानेर। पिछले काफी समय से पुलिस को शहर में जुए को लेकर शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में शहर के झंवरो के चौक में एक घर में छापा मारकर मौके से 11 जनों को दबोचा। पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे से लाखों रूपये बरामद किये है। अचानक छापा मारने के दौरान मौके पर एक बार अफरा तफरी मच गई। ऐसी जानकारी मिली है कि मौके पर कुछ जुआरी भागने में सफल रहे।

टीम में ये रहे शामिल
हंसराज,प्रदीप, राकेश,अमिर, राहुल, रामकिशन, अमर सिंह, किशन सहित पुलिसकर्मी शामिल थे