जोधपुर/जम्मू।भारत तिब्बत सहयोग मंच की 2-3 मई को जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिलीप पुरी को जोधपुर प्रांत का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।यह घोषणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मंच के मार्गदर्शक माननीय डॉ.इंद्रेश कुमार के निर्देशन में की गई।इस अवसर पर संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं मंच के पालक अधिकारी रुपेश कुमार,केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के पूर्व मंत्री थुप्तेन लुंगरिग,सेवानिवृत्त मेजर जनरल आर.के.शर्मा,मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल,महामंत्री रविन्द्र गुप्ता,राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र कामदार तथा महिला विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह-संयोजिका सुधा आचार्य के शंखनाद एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र कामदार ने बताया कि दिलीप पुरी की नियुक्ति संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय है।इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल एवं सुधा आचार्य ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।बैठक में आगामी एक वर्ष की व्यापक कार्ययोजना पर गहन मंथन किया गया,जिसमें भारत-तिब्बत सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने,राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करने तथा समाज में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर बल दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि दिलीप पुरी का संगठन के प्रति समर्पण,सक्रियता एवं अनुशासित कार्यशैली उन्हें एक सशक्त संगठनकर्ता बनाती है।उनकी नेतृत्व क्षमता एवं जनसंपर्क कौशल के बल पर जोधपुर प्रांत में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति एवं विस्तार मिलेगा।इस घोषणा के पश्चात जोधपुर प्रांत सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया।विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया।अंत में बीकानेर जिले के युवा जिला अध्यक्ष मुकेश बन ने दिलीप पुरी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
