20_04_2023-rahul_gandhi_on_modi_surname_case

तहलका न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 16 नवम्बर को बीकानेर दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी यहां रोड शो करेंगे। राहुल के साथ प्रदेश प्रभारी सुखविन्दर सिंह रंधावा,सीएम अशोक गहलोत,काजी निजामुद्दीन,प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा,राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतु चौधरी सहित संभाग स्तर के नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि अभी तक वन टू वन कार्यक्रम नहीं आया है। किन्तु कांग्रेस इसको लेकर तैयारी में जुट गई है। प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जुटे हुए है। इनके साथ कांग्रेस पश्चिम से प्रत्याशी डॉ बी डी कल्ला,पूर्व के प्रत्याशी यशपाल गहलोत व संगठन महासचिव नितिन वत्सस भी मॉनिटरिंग में लगे है। इसको लेकर कल पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें  कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा।