




तहलका न्यूज,बीकानेर।पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ आज कानासर के सुरेंद्र राजपुरोहित ने अपनी धर्मपत्नी पुजा राजपुरोहित के जन्मदिन के उपलक्ष मे पौधारोपण के साथ मनाया इस सम्बंध में राजपुरोहित ने इसी के चलते पर्यावरण का संरक्षण हो इसी भावना के साथ गांव में धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न प्रकार 221पौधो को लगाया और उनके सरंक्षण का संकल्प लिया। राजपुरोहित न कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन निर्वाह करने के लिए अनेक सुंदर उपहार दिये गये हैं उनमें से पेड़ हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण उपहार हैं। आज की युवा पीढ़ी जन्मदिवस के अवसर पर नशे की प्रवर्ती को बढ़ावा दे रही है अनेको पार्टी के माध्यम से पैसो को बर्बाद करने के रूप बना रहे है। व युवाओं से निवदेन किया कि अधिक से अधिक संख्या मे पेड़ लगाकर वातावरण को सौंदर्य रूपी बनाते हुवे पर्यावरण को आने वाली पीढ़ी के लिए, समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दे!