तहलका न्यूज़, बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में उस समय अपरा तफरी मच गई। जब पुलिस को देख कर वांछित आरोपी ने कार को भगाया। इस दौरान उसने दो-तीन गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। आखिरकार आरोपी की कार पोल से जा टकराई।इसके बाद वह पुलिस की हत्या चढ़ गया। जानकारी के अनुसार जस्सूसर गेट के पास पुलिस को देखकर वांछित आरोपी ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने करीब 800 मीटर तक पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। भागने के दौरान आरोपी ने रास्ते में दो-तीन वाहनों को टक्कर मारी। आखिरकार उसकी कार पोल और चौकी से टकराकर रुक गई।
नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी नत्थूसर बास निवासी देवकिशन पुत्र रूपाराम कुमावत जस्सूसर गेट के पास कार में बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने तत्काल पीछा शुरू किया। करीब 800 मीटर तक पीछा करने के दौरान आरोपी ने कार को तेज गति से दौड़ाते हुए रास्ते में दो-तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक पोल और चौकी से जा टकराई। कार रुकते ही पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी देवकिशन के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के दो मामले नयाशहर थाने में दर्ज है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके खिलाफ दर्ज मामलों और फरारी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
