674def9c-6265-4c3b-88e0-38d6ca201eff

तहलका न्यूज़,बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला विंग अध्यक्ष ममता राठी के नेतृत्व में टीम द्वारा आज सेवा आश्रम में नि:शक्त एवं विमंदित जनों की सेवा का सराहनीय कार्य किया गया।इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया तथा नमकीन और जूस वितरित किए गए।महिला विंग की सदस्याओं ने पूरे समर्पण भाव से सेवा करते हुए मानवता का संदेश दिया।इसी अवसर पर भुजिया-नमकीन उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं बीकाजी ग्रुप के संस्थापक शिव रत्न अग्रवाल के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिवरतन जी के समाज एवं उद्योग क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।ममता राठी वि महामंत्री सरिता नाहटा ने कहा कि उनका जीवन सेवा,संघर्ष और सफलता की प्रेरणा देता रहेगा।प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन जैन व कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल ने शिव रत्न अग्रवाल ने समाज के उत्थान हेतु शिक्षा,सेवा एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा वे न केवल एक सफल उद्योगपति थे बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनका जीवन प्रेरणा का स्त्रोत रहा।अंत में सभी ने समाज सेवा के ऐसे कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महिला विंग की उपाध्यक्ष ज्योति विजयवर्गीय,मंत्री दीपशिखा विजय वर्गीय,उपाध्यक्ष हिना बाफना,उर्मिला गोयल,श्रीमती इंदु जैन संजना सुराणा आदि उपस्थित रहीं ।