तहलका न्यूज,बीकानेर।एसबीआई ओबीसी एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन जयपुर सर्किल के बीकानेर मॉड्यूल की क्षेत्रीय बैठक कल सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में प्रबंधन पक्ष से साहू,उप महाप्रबंधक (बीएंडओ) सहित सभी क्षेत्रीय प्रबंधक,मुख्य प्रबंधक (एचआर) एवं प्रबंधक (एचआर) उपस्थित रहे।एसओडब्ल्यूए जयपुर सर्किल की ओर से रामावतार सिंह जाखड़ (अध्यक्ष),रुपेंद्र सिंह (महासचिव),भवानी सिंह सोलंकी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),राजेश गहलोत (उपाध्यक्ष),राजवीर चौधरी (उपाध्यक्ष) विजय गहलोत (कोषाध्यक्ष),शंकरलाल जाट (संगठन सचिव) ने सहभागिता की।बीकानेर मॉड्यूल के पदाधिकारियों में मनोज सैनी (उप महासचिव) एवं सुनील बुरङक ने भी सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया।बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों और कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रबंधन ने एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा वास्तविक एवं न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।बैठक आपसी सहयोग,समन्वय, समझ एवं कर्मचारी कल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता की भावना के साथ सकारात्मक निष्कर्ष पर संपन्न हुई।
