तहलका न्यूज,बीकानेर। महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा दलित बस्ती मे एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य बस्ती के बच्चों व महिलाओं को सरकार की नवीन योजनाओं, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के महत्व के विषय पर जागरूक करना था।संस्थान की स्टेट चेयरपर्सन डॉ अर्पिता गुप्ता ने कहा की बस्ती में रहने वाले बच्चों के लिए शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो उन्हें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जा सकती है यह उन्हें न केवल व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाती है बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इसलिए,यह आवश्यक है कि बस्ती के बच्चों को शिक्षा के समान अवसर प्रदान किए जाएं ताकि वे अपने जीवन को बेहतर बना सकें और समाज में अपना योगदान दे सकें। शिक्षा ही वह माध्यम है जो उन्हें गरीबी,अज्ञानता और असमानता से मुक्ति दिला सकता है और उन्हें एक उज्जवल भविष्य के और ले जा सकता है।जिलाध्यक्ष नीति शर्मा,उपाध्यक्ष श्वेता कोठारी ने बच्चों व महिलाओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।महासचिव प्रिया भार्गव,संयुक्त महासचिव खुशबू कोठारी ने गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।कहा कि अशुद्ध खान-पान,गंदे माहौल या रहन-सहन से बीमारी पनपती है।बच्चों को साफ-सफाई से रखने के लिए भी उन्हें प्रेरित किया गया। डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज खुशबू खथूरिया व कोषाध्यक्ष ज्योति खत्री महिलाएं व बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।सभी पदाधिकारियों द्वारा उनकी समस्या सुनी गयी व सहयोग का आश्वासन दिया।संस्था द्वारा बच्चों को पढऩे को प्रेरित करने के लिए अध्ययन सामग्री,कपड़े,जूते चप्पल,हाथ पंखी,अल्पाहार दिया गया।
