chunav

तहलका न्यूज,बीकानेर। लंबे समय से छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं द्वारा किये जा रहे आन्दोलन के चलते सोशल मीडिया पर एक आदेश वायरल हो रहा है। जिसमें इस माह के अंत में छात्र संघ चुनाव होने बताएं जा रहे है। साथ ही इन आदेशों में मतदाता सूची प्रकाशन से लेकर मतदान की तिथि तक का कार्यक्रम घोषित किया गया है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है और इसको लेकर अधिकृत घोषणा हुई या नहीं। इसकी पुष्टि अधिकारी भी नहीं कर रहे है। फिर भी आज की दिनांक के वायरल इस आदेश में छात्र संघ चुनाव इस माह के अंत में होना बताया है। मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अगस्त को,मतदाता सूची पर आपति और मतदाता सूचियों का अंतिम प्रक ाशन 20 अगस्त तक की जाएगी। उम्मीदवार 22 अगस्त को तीन बजे तक नामांकन कर सकेंगे। जिनकी जांच इसी दिन शाम पांच बजे तक की जा सकेगी। नाम वापसी 23 अगस्त तक की जा सकेगी। वहीं मतदान 27 अगस्त को होगा। इसी दिन परिणाम घोषित कर जीते हुए प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।