तहलका न्यूज,बीकानेर।निकाय चुनाव के नामांकन भरने के बाद राजनीति में बड़ी खलबली मचाने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 75 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले महावीर रांका की टिकट काट दी गई। जिसके बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि नयाशहर मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा को पार्टी ने सिम्बल प्रदान किया है। जिसके कारण रांका अब पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में बतौर निर्दलिय चुनाव लड़ सकते है। सूत्र बताते है कि बीकानेर पूर्व व पश्चिम के विधायकों के विरोध के चलते पार्टी ने उन्हें सिम्बल प्रदान किया है। बताया जा रहा है कि दोनों विधायकों ने इस्तीफा सौंपने के बाद पार्टी हरकत में आई और अंतिम निर्णय के तौर पर पार्टी का सिम्बल रांका को प्रदान नहीं किया।
