IMG-20220107-WA0031

तहलका न्यूज,बीकानेर।जीपीएफ,राज्य बीमा,ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश के बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत)की बीकानेर शाखा ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार सौंपे गये ज्ञापन में कर्मचारियों ने दीपावली पर नगद बोनस देने और सेवानिवृत्त कार्मिकों के लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग उठाई।महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों ने सेवाकाल में पूरी जिम्मेदारी से काम किया है। इसके बावजूद सेवानिवृत्ति के बाद अपने ही बकाया भुगतान के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके हक की राशि के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़े,इसके लिए सरकार को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए।महासंघ ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर नगद बोनस देने और संगठन के 30 सूत्रीय मांगपत्र का जल्द समाधान करने की मांग भी की।पदाधिकारियों ने कहा कि लंबित भुगतान के कारण कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कार्मिकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार और प्रशासन को इन मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।प्रतिनिधि मंडल में रविन्द्र पुरोहित,सुनील सिडाना,मनीष शर्मा,कैलाश आचार्य,विकास बिस्सा,देव किशन व्यास,मनीष जोशी,जितेश स्वामी,रामसिंह सिसोदिया,जितेंद्र सिंह आदि कई कर्मचारी मौजूद थे।