तहलका न्यूज,बीकानेर।राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने बीकानेर आ रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विरोध की आशंका के चलते कांग्रेस के कुछ पूर्व पार्षदों को पुलिस ने ऐतिहात के तौर पर एक बारगी गिरफ्तार किया है। हालांकि उनकी यह गिरफ्तारी किसी जुर्म के मध्यनजर नहीं है।बल्कि इस बात की संभावना को लेकर की गई है कि वे कही सीएम के काफीले को काले झंड़े ना दिखाएं।जानकारी मिली है कि लाइन पुलिस चौराहे के पास से एक मकान में इकठ्ठा हुए पूर्व पार्षद शिवशंकर बिस्सा,प्रफुल्ल हटीला,आजम अली,मनोज जनागल,वसीम अब्बासी,पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन,जावेद खान को पुलिस अपने साथ ले गई।इन सभी पूर्व पार्षदों को पुलिस ने गंगाशहर थाने में बैठाकर रखा गया है। बता दें कि इसी प्रकार की कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ में भी हुई है।जिस खबर में तहलका न्यूज ने आशंका जताई थी कि पुलिस शहर में भी कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर सकती है।