crime

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एक जने ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि कूच बिहार निवासी अशोक बर्मन ने श्रीगंगानगर रोड स्थित बसंत विहार होटल में रसोई के पीछे एक छप्पर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई पता नहीं चला है। जानकारी मिली है कि मृतक का भाई होटल में काम करता है।