859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्या की घटनाओं की रफ्तार ने गति पकड़ ली। अकाल ही मौत के शिकार होने वालों का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। चिंता का विषय तो यह है कि इनमें अधिकांश युवा है। मंगलवार को भी एक जना फांसी के फंदे पर झूल गया। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी में 35 वर्षीय मानसिंह ने फांसी लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हैड कांस्टेबल बलवान ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।