तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना पुलिस की ओर से कैसिनों सेन्टर पर कार्रवाई की गई है। थानाधिकारी कविता पूनिया की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में दस जनों को पकड़ा गया है। इसके अलावा 7 कैसिनों व 15 हजार नकदी भी बरामद की है। पूनिया ने बताया कि प्रताप बस्ती में चल रहे कैसिनो पर की गई इस कार्रवाई से एक बारगी अफरा तफरी मच गई। पुलिस पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर यह किसका कैसिनों है। पकड़े गये आरोपियों में शिवबाड़ी निवासी 45 वर्षीय जयसिंह राजपूत,पंजाबगिरान मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय जाकिर,प्रताप बस्ती निवासी 23 वर्षीय गोपाल नायक,चौखूंटी फाटक निवासी 46 वर्षीय पृथ्वी नायक,40 वर्षीय कानाराम नायक,32 वर्षीय राजूराम नायक,ठठेरा बाजार निवासी 32 वर्षीय मो नियाज,प्रताप बस्ती निवासी 21 वर्षीय इरफान,नायकों का मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय सद्दाम हुसैन,प्रताप बस्ती निवासी 34 वर्षीय मो आसिफ शामिल है। इनको पकडऩे वाली टीम में सउनि राकेश गोदारा,हैड कानि हेमराज,महिपाल सिंह,कानि प्रदीप कुमार,प्रहलाद शामिल रहे।
पूनिया की अगुवाई में तीसरी कार्रवाई
बता दें कि थानाधिकारी पूनिया ने अक्टुबर में सेटेलाइट अस्पताल के पास कार्रवाई कर तीन जनों को पकड़ा था फिर 28 नवम्बर 2025 को भी के सिनो मशीन पर दाव लगाकर जुआ खेल रहे दस जनों को पकड़ा था।
