hatya

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरेश कस्वां ने बताया कि इनको आरोपियों को जिला चूरू,सीकर व सीकर डीएसटी पुलिस टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया है। कस्वां ने बताया कि रामपुरा बस्ती गली नं 5 निवासी राजेश्वर गर्ग पर चाकू से हमला कर घायल करने वाले तीन आरोपियों को आज पुलिस ने सीकर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने रामपुरा बस्ती निवासी 20 वर्षीय चंदन व 24 साल के सूरज को पकड़ा है। इनके साथ एक नाबालिग को भी दस्तयाब किया है। इनको पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक रेणूबाला,सहायक उपनिरीक्षक बीरबल स्वामी,साइबर सैल के हैड कानि दीपक यादव,हैड कानि रोहिताश भारी,सवाई सिंह,कानि संजय,रविन्द्र,कैलाश,छगनलाल,कपिल,जीवराज सिंह शामिल रहे। इनका सीकर पुलिस की डीएसटी टीम के उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव,फतेहपुर थाने के सहायक उपनिरीक्षक हरलाल सिंह,फतेहपुर के कानि जीवराजसिंह,सीकर के कानि विजयपाल,रतनगढ़ थाना पुलिस के कानि राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।