तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप गिराने के मामले में पुलिस ने तीन ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पंजाब के फाजिल्का से सहयोगी आरोपी करण को राउंडअप किया है।इनमें से एक को मोहाली व एक को जलालाबाद से दस्तायाब किया है।पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सदर अनुष्का कालिया ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में जलालाबाद पंजाब निवासी 27 वर्षीय करण सिंह बोदला,अबोहर निवासी 33 वर्षीय गुरकीरत सिंह व घड़साना निवासी 28 वर्षीय अवतार सिंह शामिल है।अनुसंधान में सामने आया है कि करण सिंह व गुरकीरत सिंह मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुखविन्दर द्वारा संचालित सीमा पार संगठित तस्करी सि ंडिकेट के फुट सोल्जर्स के रूप में कार्य कर रहे थे।कालिया ने बताया कि इससे पहले पुलिस ड्रोन ड्रॉपिंग के मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुखविंदर को गिरफ्तार कर चुकी है।उससे पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

आदतन अपराधी है तीनों
कालिया ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है।जिसमें करण सिंह के विरूद्ध फजिल्का और फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है तो गुरकीरत सिंह पूर्व में भी ड्रोन ड्रॉपिंग की घटनाओं में लिप्त रहा है। अवतार सिंह के विरूद्ध भी जैतसर में एनडीपीएस एक्ट व मुकलावा में विद्युत अधिनियम के तहत दो मुकदमेें दर्ज है।

26 फरवरी को मिली थी हथियारों की खेप
बता दें कि 26 फरवरी को खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों की बड़ी खेप बरामद की थी।जब्त सामग्री में मेड इन चाइना पिस्टल और 326 कारतूस शामिल थे।पुलिस का मानना है कि पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़ी कई और कडिय़ां सामने आ सकती हैं।

इस टीम को मिली सफलता
इन तीनों को गिरफ्तार करने में एएसआई बाबूलाल यादव,डीएसटी के एएसआई महावीर सिंह,कास्टेबल हरफूल की अहम भूमिका रही।इनके अलावा सदर वृत्ताधिकारी के एएसआई पेमाराम,जगदीश भी टीम में शामिल रहे।