pbm

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्या के मामलों का ग्राफ इतना तेजी से बढऩे लगा है कि प्रतिदिन एक से दो जने आत्महत्या कर अपनी जान दे रहे है। ताजा मामला शहर के गंगाशहर थाना इलाके का है। जहां एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। जानकारी मिली है कि भीनासर क्षेत्र के रेंगरों के मोहल्ले में रहने वाला युवक ओमप्रकाश ने अपने घर में फा ंसी लगा ली है। सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार ताहिर,जाकिर,शोएब,जुनैद,राजकुमार खडग़ावत ने गंगाशहर थाना पुलिस की निगरानी में शव को उतरवाया और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि मृतक ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

नाबालिग ने लगाई फांसी
वहीं इसी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को खत्म कर लिया है। जिससे घर में कोहराम मच गया है। जानकारी मिली है कि चोपड़ा बाड़ी में रहने वाले लालचंद सोनी के 17 वर्षीय पुत्र ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। अनुसंधान अधिकारी हरसुख विश्नोई ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मर्ग दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि किसी बुरी लत के कारण नाबालिग ने इस प्रकार का खौफनाक कदम उठाया है। गौरतलब रहे कि सोमवार को इसी थाना क्षेत्र में यह आत्महत्या का दूसरा मामला है।