तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे संगठन राजस्थान महिला कल्याण मण्डल ने ‘एक्शन मंथ के रूप में चलाए जा रहे उमंग.7 अभियान के अंतर्गत विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर किशोर न्याय बोर्ड व बाल कल्याण समिति के साथ मिलकर बालश्रम निषेध से सम्बंधित पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पोस्टर चस्पा करके बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के बारे मे विस्तार से सभी दुकानदारों को बताया गया व बालश्रम नही करवाने के सम्बंध में जागरूक किया।इसके साथ ही सभी को बाल श्रम की सूचना होने पर जे.आर.सी हेल्प लाइन 18001027222 व चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 नम्बरों पर सूचना देने हेतु जागरूक किया। इस मौके पर कानून लागू करने वाली एजेंसियों और जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग का वादा करते हुए राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के जिला समन्वयक अमित कुमार ने कहा कि जून महीने को बाल श्रम के खिलाफ ‘एक्शन मंथ के तौर पर मनाया जाता है और चूंकि बाल दुर्व्यापार यानी बच्चों की ट्रैफिकिंग बाल मजदूरी का मुख्य कारण है।बाल श्रम बच्चों को उनके बचपन और मूल अधिकारों से महरूम कर देता है,लिहाजा इस समस्या से तत्काल निपटने की जरूरत है। बच्चों की जगह ढाबों और फैक्ट्रियों में नहीं बल्कि स्कूल में है।चूंकि ट्रैफिकिंग और बाल मजदूरी आपसे में गहरे तक जुड़े हैं,हम ट्रैफिकिंग की रोकथाम,बच्चों को मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन प्रशासन व कानून प्रवर्तन एजेसियों के साथ करीबी समन्वय के साथ काम करते रहेंगे। साथ ही,हम सुनिश्चित करेंगे कि हर बच्चे की देखभाल हो, समुचित पुनर्वास हो और उसे वो सभी सुविधाएं मिलें जिसका वह हकदार है।”इस नेटवर्क की सबसे बड़ी ताकत इसकी साझा निगरानी तंत्र और आपसी सहयोग है।जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के देश भर में फैले सहयोगी संगठन एक दूसरे की आंख-कान का काम करते हैं और आपस में सूचनाएं साझा करने के साथ ट्रैफिकिंग के मामलों की निगरानी करते हैं।नेटवर्क के खुफिया सूचना-साझाकरण तंत्र ने देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिकिंग के शिकार बच्चों की पहचान करने,उनका पता लगाने और उन्हें मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान किशोर न्याय बोर्ड से अरविंद सेंगर,राजेश कुमार,बाल कल्याण समिति से सदस्य जनमेजय व्यास,सुनीता,हाजरा बानो,कमल व राजस्थान महिला कल्याण मण्डल से बाबूलाल,पिंकी जनागल आदि मौजूद रहें।