तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक और कार की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई।जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।जानकारी मिली है कि नेशनल हाइवे पर सीजराल होटल के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुए इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गये। सीओ निकेत पारीक के अनुसार,हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे।इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई।सभी मृतक एक ही परिवार के हैं,जो हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले थे।वहीं एक घायल बच्ची का श्रीडूंगरगढ़ के हॉस्पिटल में इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग बीकानेर के मुकाम में बिश्नोई समाज के गुरु जम्भेश्वर के समाधि स्थल के दर्शन कर लौट रहे थे।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार सवार लोगों की बॉडी बाहर निकाली।घायल बच्ची को श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी लाया गया।हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया।वहीं सभी शवों को आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस व टोल एंबुलेंस लेकर सेवादारों की मदद से श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में रखवाए गए हैं।पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।मृतकों में हरियाणा,फतेहाबाद के मताना गांव के निवासी रिटायर्ड सीनियर अकाउंटेंट ओमप्रकाश विश्नोई व उनकी पत्नी 45 वर्षीय सोरमा देवी,बेटी वर्षीय प्रमीला,11 वर्षीय रोनित पुत्र सुरेंद्र,10 वर्षीय यशवी पुत्री अमित,6 वर्षीय खुशी पुत्री संदीप सुथार बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो साल की तनवी पुत्री संदीप गंभीर रूप से घायल हुई।एएसआई राजकुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे व क्षतिग्रस्त वाहनों को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिवार को सूचना दे दी है। मताना गांव के सरपंच दलबीर वर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश 30 मई को ही फतेहाबाद के डीडीपीओ कार्यालय से सीनियर अकाउंटेट पद से रिटायर हुए थे।मृतकों में ओमप्रकाश सहित उनकी पत्नी,2 बेटियां,दोहती व पौते की मौके पर ही मौत हो गई।