![](https://bikanertahlka.in/wp-content/uploads/2024/02/crime.jpg)
![](https://bikanertahlka.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-28-at-1.59.07-PM.jpeg)
![](https://bikanertahlka.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-28-at-7.08.27-AM.jpeg)
![](https://bikanertahlka.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240416-WA0132.jpg)
![](https://bikanertahlka.in/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-4.20.13-PM-1.jpeg)
तहलका न्यूज,बीकानेर। नगर निगम चाहे कितने ही दावे कर ले। फिर भी आवारा कुत्तों को पकड़ने में नाकारा ही साबित हो रही है। जिसके चलते अनेक ऐसे हादसे हो रहे है। जो चिंता का विषय बनते जा रहे है। ताजा मामला बीकानेर आर्मी केन्ट का है। जहां एक ढाई वर्ष के बच्चे को आवारा कुत्तों ने काट लिया। जिसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि केंट के एक क्वाटर के बाहर खेल रहे ढाई वर्ष के महितोश पुत्र ज्योति प्रकाश को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। आवारा कुत्तों महितोश को जगह से जगह से बुरी तरह काट खाया। कुत्तों के काटने की वजह से उसके सिर,पेट,पांव में गंभीर घाव हो गए।इस दौरान आसपास मौजूद जवानों ने बच्चे को कुत्तों के चुंगल से बचाया। परिवार वाले बच्चे को लेकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां गंभीर रूप से जख्मी ढाई वर्षीय महितोश को रेड एरिया में रखा गया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।