f354ee3d-71bd-49e7-afc9-7a98c41aaf5d

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र स्थित कोडमदेसर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया,जहां नहर में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।गजनेर थानाधिकारी राकेश कुमार स्वामी ने बताया कि कोडमदेसर नहर में युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ युवक कोडमदेसर दर्शन कर लौटते समय नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे। साथ आए युवकों ने एक को बचा लिया, जबकि रामपुरा बस्ती निवासी आनंद सिंह राठौड़ और खाजूवाला के 14 बीडी निवासी मुकेश को नहीं बचाया जा सका।दोनों मृतकों के शवों को गजनेर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।